
उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह 7 सितंबर 2024 को दारुलशफा लखनऊ में अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री जी. के. शर्मा ने बड़ी ही कुशलतापूर्वक किया । इस समारोह के मुख्य अतिथि संग्राम यादव विधायक अतरौलिया आजमगढ़ ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई । शपथ ग्रहण समारोह में अन्य कई संगठनों के नेता उपस्थित रहे । इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और प्रांतीय महामंत्री जी. के. शर्मा ने बताया कि सरकार उनकी जायज मांगों को मानने से इन्कार कर रही है । इन लोगों ने सरकार को आगाह किया कि अगर उनकी जायज मांगों को समय पर निस्तारित नहीं किया जाता तो उनके समक्ष आंदोलन करने के अलावा कोई दूसरा चारा शेष नहीं रह जाएगा । इसलिए सरकार से इनकी अपील है कि उनकी उचित मांगों का समय पर निस्तारण किया जाए ।
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन