श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने जनरल डॉ वी के सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनने पर बधाई दी है। उन्होंने डॉ सिंह को राज्यपाल बनने पर बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया और भगवान दूधेश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि डॉ जनरल वी के सिंह अपने पहले कार्यकाल में भी केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में नार्थ ईस्ट के लिए काम कर चुके हैं। सेना अध्यक्ष के रूप में भी उनका अच्छा अनुभव रहा हैं। उनके इसी अनुभव चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने आगे…
Author: Pradeep Tiwari
गाजियाबाद। कराटे वेलफेयर सोसाइटी यूं तो दो दशक से कराटे खेल में अपना योगदान देती आ रही है और समय समय पर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन भी करती है। संस्था के चेयरमैन बी एल बत्रा, अध्यक्ष विजय कौशिक एवं महासचिव राजीव मुंडेलवाल ने संयुक्त बयान में बताया कि इसी कड़ी में आज कराटे वेलफेयर सोसाइटी ने अपने कमेटी का विस्तार कर रही है। संस्था में पैटर्न के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी राम अवतार जिंदल को शामिल किया जा रहा है। इस मौके पर उन्हें पगड़ी और फूल माला पहना कर सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया गया।राम अवतार जिंदल ने कहा…
लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में किसानों, वंचितों के मसीहा गाँव, कमजोर वर्ग की आवाज, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह का 122वाँ जन्म-दिवस समारोह उल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 देवकर्ण चौहान ने, आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने किया, कार्यक्रम में समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव शिक्षाविद भी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल रहे, जोरदार नारे श्रद्धेय किसान मसीहा के सम्मान में लगाये गये, राजेन्द्र सिंह ने भजन, विनोद त्रिपाठी ने गीत सुना सभी को आत्म विभोर कर दिया, ज्ञानपीठ केन्द्र…
ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा मूर्धन्य विद्वान डा0 विशन लाल गौड़ द्वारा भर्तृहरि विरचितम नीतिशतकम के काव्यानुवाद का “लोकाभिनंदन समारोह” आयोजित किया गया, समारोह की अध्यक्षता श्रीमती सीमा श्रीवास्तव प्रधानाचार्य शहीद विजय सिंह पथिक सरस्वती विद्या मंदिर (कुटी) भोपुरा ने किया, काव्यानुवाद का विमोचन संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष शिक्षाविद राम दुलार यादव ने किया, इस अवसर पर डा0 विशन लाल गौड़ को माला पहना, शाल भेंटकर तथा अभिनन्दन पत्र पढ़कर समाजवादी पार्टी के महानगराध्य्क्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने सम्मानित किया, कार्यक्रम की अध्यक्षा को समाज सेविका फूलमती यादव ने…
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा हाल ही में प्रदेश के कुछ आईपीएस अफसरों की पदोन्नति करते हुए, इधर से उधर ट्रांसफर किए गए हैं। इसी कड़ी में गाजियाबाद में डीसीपी तैनात रहे, निपुण अग्रवाल को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस उपायुक्त बनाए जाने पर समरकूल ग्रुप के चेयरमैन और वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार गुप्ता ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि निपुण अग्रवाल बहुत ही काबिल और दूरदर्शी अफसर होने के साथ-साथ कुशल व्यवहार वाले व्यक्ति हैं। ऐसे अफसरों की वजह से ही पुलिस पर आम जनमानस का भरोसा बढ़ा है। लखनऊ प्रदेश की राजधानी है…
देश के गृहमंत्री अमित शाह का बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जी के विषय ग़लत टिप्पणी करने को लेकर ग़ाज़ियाबाद यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आसिफ़ सैफी के नेतृत्व सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के खिलाफ जी टी रोड पुराने बस अड्डे पर नारेबाजी की, विरोध प्रदर्शन किया और अमित शाह का पुतला जलाने की कोशिश की। इस दौरान आसिफ़ सैफी ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर जी ने हमें संविधान दिया और हर नागरिक को अधिकार दिया। भाजपा ने उनका अपमान किया है, जिससे पूरे देश की जनता आहत है। उन्होंने कहा कि अमित शाह को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।…
लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस प्रशासन की बर्बरता पूर्ण रवैया की वजह से कांग्रेस पार्टी के जांबाज युवा कांग्रेस के सिपाही 28 वर्षीय प्रभात पांडे की शहादत हुई। इस घटना के विरोध में जिलाअध्यक्ष विनीत त्यागी और महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी के नेतृत्व में एक कैंडल मार्च निकाला गया। इसके बाद प्रभात पांडे की तस्वीर पर मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में मेयर प्रत्याशी लालमन सिंह, श्री चंद दिवाकर, महिला जिला अध्यक्ष सोनल नगर, विजयपाल चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष आसिफ़ सैफी, पिछड़ा वर्ग अमित शर्मा, बलराज सिंह चावड़ा, हाजी खुर्शीद, इस्माइल खान, लक्ष्मण जाटव, रियाज…
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के दिशा निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस की जिलाअध्यक्ष सोनल नागर की अध्यक्षता में महिलाओं ने देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी व महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी पूर्व मेयर प्रत्याशी लालमन सिंह, विजयपाल चौधरी आदि सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
जिला युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ़ सैफी के नेतृत्व में शहीद स्थल पर युवा साथियों के साथ उत्तर प्रदेश में विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस उत्पीड़न में युवा साथी प्रभात पांडे की मृत्यु असम में लाठीचार्ज के दौरान पुलिस उत्पीड़न पर हुई मृदुल इस्लाम की मृत्यु पर युवा कांग्रेस ने कैंडल जलाकर कर शोक जताया व दो मिनट का मौन कर श्रद्धांजली दी इस मौक़े पर जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष उज्जवल गर्ग ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता विक्रांत चौधरीमोइन,अजहर .रवि ,राजा ,सोहेल रहीसुद्दीन, राहुल वाल्मीकि, अमरजीत बागड़ी, गौरव धिंगाना, गोलू मकवाना, नीरज कुमार आदि उपस्थित रहें
गाजियाबाद। यूं तो जनपद में खेलो की प्रतियोगिता होती रहती है। लेकिन कुछ प्रतियोगिता ऐतिहासिक बन जाती है। इससे पहले भी कराटे खेल में गाजियाबाद ने देश और विदेशों में भी अपना डंका बजाया है और कई विश्व रिकॉर्ड कायम किए है। ऐसा ही एक टूर्नामेंट कराटे वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 22 दिसम्बर को राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित किया जा रहा है। आज महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई प्रेस वार्ता में प्रभारी जिला खेल अधिकारी पूनम बिश्नोई ने बताया कि ये हमारे जनपद और प्रदेश के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि ये प्रतियोगिता हमारे शहर…