
आईसीएआई लखनऊ शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 29 अगस्त 2024 को अटल बिहारी बाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर, केजीएमयू, लखनऊ में किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन माननीय श्री अनिकेत एस. तलाती, पूर्व अध्यक्ष, आईसीएआई द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया और राष्ट्र के हित में सीए संस्थान और सदस्यों द्वारा किए गए योगदान की सराहना की गई।सम्मेलन में तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें सीए (डॉ.) देवाशीष मित्रा, सीए अनिकेत एस. तलाती और सीए कार्तिक जिंदल ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। सम्मेलन में आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिकेत एस. तलाती और सीए (डॉ.) देवाशीष मित्रा ने सीए सदस्यों को संबोधित किया और आगामी अवसरों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।लखनऊ शाखा के सभापति सीए सन्तोष मिश्रा ने तीन वर्षों के कार्यकाल का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया और सम्मेलन की विषय-वस्तु “समृद्धि” को परिभाषित किया। सम्मेलन में प्रदेश भर से लगभग 900 सीए सदस्यों ने भाग लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ
- आर्य मोटर्स द्वारा की गई टाटा सिएरा के नए मॉडल की लॉन्चिंग
- कानपुर में एक्सपोर्ट कौन्क्लेव का आयोजन, उद्यमियों ने जाना एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी के बारे में