
ब्लॉक प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन लखनऊ में आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रमुखों ने अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर को ज्ञापन सौंपा। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ब्लॉक प्रमुखों की समस्याओं का समाधान त्वरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अफसरशाही को मनमानी नहीं करने दी जाएगी।रजनी तिवारी ने कहा कि ब्लॉक प्रमुखों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी। माधवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार में प्रमुखों की समस्याओं का समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा।धीरेंद्र प्रताप सिंह को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि प्रमुखों के सम्मान और अधिकार के लिए संगठित होकर संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी।अधिवेशन में पूरे प्रदेश के 46 जनपदों के तकरीबन 300 से अधिक ब्लॉक प्रमुखों ने प्रतिभाग किया। रामेन्द्र सिंह मोनू ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत किया।अधिवेशन में जगमोहन सिंह, रत्नेश सिंह, अत्येंद्र विक्रम सिंह, पवन गुप्ता, दिव्या सिंह, संजय सिंह, मनोज पाण्डेय, मनीष मिश्र, राहुल तिवारी, प्रवीण सिंह विक्की, इंद्रबहादुर पाण्डेय, दल बहादुर सिंह, राजेन्द्र सिंह पटेल, शिवकुमार सिंह, मनोज निषाद, धर्मवीर सिंह पन्ने, शरद कुमार सिंह, अमित तिवारी, शिवेन्द्र सिंह, वृंदा कुशवाहा, लवकुश ओझा, रमाकांत यादव, यशकांत सिंह, कुशी बाजपेई, सत्येन्द्र सिंह मुन्ना, अमित गुप्ता, श्यामू त्रिवेदी, अनोखेलाल कश्यप, अनिल राजपूत, धर्मेन्द्र सिंह ने अपना पक्ष रखा।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील