
गाजियाबाद – हिन्दू युवा वाहिनी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विपिन गोयल को गाजियाबाद का नया जिला प्रभारी नियुक्त किया है। मंगलवार को नवयुग मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पत्रकार वार्ता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित त्यागी, प्रभारी रॉकी तोमर और जिला अध्यक्ष मोहित गुर्जर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी रणनीतियों, सामाजिक गतिविधियों और विस्तार योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन लगातार समाज सेवा और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है, और ऐसे में मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति की गई है।
वरिष्ठ संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि विपिन गोयल अपने अनुभव और सक्रिय कार्यशैली के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उनका कहना था कि गाजियाबाद में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह नियुक्ति एक महत्वपूर्ण कदम है।

- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील