
गाजियाबाद,आजाद समाज पार्टी के मुख्य चुनाव प्रभारी और प्रदेश सचिव कपिल आजाद ने पुलिस की लापरवाही और गैर जिम्मेदारी के विरोध में प्रेस वार्ता की घोषणा की है।उन्होंने बताया कि 24 अगस्त 2024 को चंद्रशेखर आजाद के गाजियाबाद आगमन पर पुलिस की भारी लापरवाही देखने को मिली। शरारती तत्वों ने काले झंडे दिखाने और चोट पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उन्हें रोका गया।कपिल आजाद ने कहा कि पुलिस के सामने ही मारपीट होती रही और पुलिस तमाशा देखती रही। आजाद समाज पार्टी के वाल्मीकि समाज के कार्यकर्ताओं के खिलाफ षड्यंत्र के तहत शरारती तत्वों द्वारा मुकदमा और कार्रवाई कराई गई है।उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त को पहले से सूचना देने के बाद भी इतनी बड़ी लापरवाही देखने को मिली। कल इस मामले में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमीशनर से मिलेगा और 1 बजे मिडिया सेंटर पर प्रेस से वार्ता की जाएगी।
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ