
भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत का शर्मनाक बयान देश का अपमान है: आसिफ सैफी अन्नदाता किसान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत के अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में युथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी के नेतृत्व में युवाओं ने बस अड्डे चौराहे पर कंगना रनौत और भारतीय जनता पार्टी का विरोध में नारेबाजी की और कंगना रनौत का पुतला जलाया । युथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में पहुंचकर गाजियाबाद के सभी वरिष्ठ नेताओं ने युथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आसिफ़ सैफी को अपना समर्थन दिया आसिफ सैफी ने कहा कि किसानों से किए वादों को पूरा करने में नाकाम मोदी सरकार का दुष्प्रचार तंत्र लगातार किसानों का अपमान करने में जुटा हुआ है।378 दिन चले मैराथन संघर्ष के दौरान 700 साथियों का बलिदान देने वाले किसानों को भाजपा सांसद द्वारा बलात्कारी और विदेशी ताकतों का नुमाइंदा कहना भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का एक और सबूत है।ये शर्मनाक किसान विरोधी बोल पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत पूरे देश के किसानों का घोर अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। किसान आंदोलन वापस लेते समय बनी सरकारी समिति आज भी ठंडे बस्ते में है, MSP पर सरकार अपना रूख आज तक साफ नहीं कर सकी, शहीद किसानों के परिवारों को किसी तरह की राहत नहीं दी गयी और ऊपर से लगातार उनका चरित्र हनन जारी है।अन्नदाताओं का निरादर और उनके मान सम्मान पर हमला करने से किसानों से किया गया मोदी सरकार का धोखा छुप नहीं सकता।नरेंद्र मोदी और भाजपा भाजपा निरंतर किसानों का अपमान कर रही है। युथ कांग्रेस मांग करती है कि भारतीय जनता पार्टी किसानों से माफी मांगने और कंगना रनौत को बीजेपी से निष्कासित करें।युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष वीनित त्यागी,पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, एआईसीसी सदस्य बबली नागर, एआईसीसी सदस्य वीर सिंह चौधरी,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुशांत गोयल,प्रदेश सचिव पंकज तंजानिया,एआईसीसी सदस्य कार्तिक कोशिक, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कोशिक, पीसीसी सदस्य वीर सिंह जाटव, महिला जिला अध्यक्ष संगीता त्यागी, एससी-एसटी प्रदेश महासचिव सूर्यकांत, सेवादल प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश चीनी,पूर्व महापौर प्रत्याशी लालमन पाल सिंह,वरिष्ठ नेता उमेश शर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष सलीम अहमद सैफी,पूर्व महापौर प्रत्याशी के पुत्र तरुण रावत, पूर्व पीसीसी सदस्य सुभाष शर्मा, वरिष्ठ नेता एडवोकेट वी के शिशोदिया ,पुर्व महानगर महासचिव विक्रांत चौधरी,एससी-एसटी महानगर अध्यक्ष आसिश प्रेमी, पूर्व जिला महासचिव नईम त्यागी, पूर्व महानगर महासचिव विक्रांत चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा राजीव गांधी विचार मंच के प्रदेश महासचिव डॉ बाबू सिंह आर्य,विनीत शर्मा, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सवीता जयसवाल,सोना खान,अक्सा अनसारी, नसरीन खान,राजा अंसारी, फ़िदा खान, सोमेंद्र त्यागी,शशी, रितिक कुशवाह,कुशम त्यागी, विकास कुमार,शिवम यादव,सोनू, रितेश कसाना, योगेश कुमार,अरुण शर्मा,अर्स सैफी,बादल, विशाल कुमार, कृष्ण कुमार सैनी, विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों युवा शामिल हुए।विज्ञप्ति चेक करके शब्दों को चेक कीजिए
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील