
गाजियाबाद में आगामी विधानसभा उपचुनाव के संबंध में विधानसभा प्रभारी तनुज पुनिया का आज गाजियाबाद आगमन हुआ। जिला कांग्रेस कार्यालय पर तनुज पुनिया के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी ने विधानसभा उपचुनाव में टिकट के लिए अपना बायोडाटा तनुज पुनिया को सौंपा। आसिफ सैफी ने कहा कि वे गाजियाबाद की जनता की सेवा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।तनुज पुनिया ने कहा कि गाजियाबाद की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील