
वी वी आई पी सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन मंदिर में धूमधाम से कान्हा की छठी मनाई गई। इस अवसर पर मिलकर मंगल गीत, भजन कीर्तन किया गया और प्रसाद के रूप में कढ़ी चावल का वितरण किया गया। सोसायटी के लोगों ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद छठी के उत्सव को पूरे उत्साह से नृत्य गायन भजन आदि करके प्रसन्नता पूर्वक मनाया।महिला मंडली ने छठी गीत गायन करके उल्लासपूर्वक भजन कीर्तन किए। इस मौके पर एओए मेंबर योगेश त्यागी, यज्ञदत्त त्यागी, राजीव शर्मा, संदीप कुमार, मंदिर समिति के सदस्य सतीश जैन, श्रीकांत त्यागी, गौरव गर्ग, मोहित जिंदाल, सौरभ शर्मा, विभोर मित्तल, सौरभ अग्रवाल, कमल गोयल, दीपा त्यागी, प्रीति त्यागी, कुसुम सिद्धू, विना शर्मा, मंजू त्यागी सहित सोसाइटी के कई व्यक्ति उपस्थित थे।

- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ