
गाजियाबाद विधानसभा 56 के प्रताप विहार मण्डल में सदस्यता अभियान कार्यक्रम के लिए कैम्प में लगाकर अंत्योदय के मूल मंत्र से आम जनता को जोडकर समाज कल्याण और उत्थान हेतु समर्पित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराईं गई। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय रिसर्च पॉलिसी के राष्ट्रीय सह -प्रभारी राजेश गुप्ता , ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय रिसर्च पॉलिसी के प्रदेश सह-संयोजक अंगद सिंह पटेल , मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा , श्रेयांश सहाय , कृष्णा सारस्वत सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राजेश गुप्ता ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि टोल फ्री नं- 8800002024 पर मिस्ड कॉल या नमो ऐप के माध्यम से इस राष्ट्रव्यापी अभियान में प्रतिभाग कर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का हिस्सा बनकर राष्ट्र उत्थान एवं जन कल्याण में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करें। राजेश गुप्ता ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह आम जनता को भारतीय जनता पार्टी का ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन