
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने प्रताप विहार में भाग लिया और लोगों को पार्टी से जुड़ने के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग और हर समाज का साथ देने का काम कर रही है और इस बार नये रिकॉर्ड भी बनाएगी।राजेश गुप्ता, राष्ट्रीय सह प्रभारी, नीति एवं शोध विभाग, ओबीसी मोर्चा ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान में हमें अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। हर वर्ग के लोग, चाहे वे युवा हों, महिलाएं हों, या समाज के विभिन्न वर्गों के लोग हों, सभी भाजपा के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें और भाजपा को और मजबूत बनाएं।”उन्होंने आगे कहा, “हमारे सदस्यता अभियान के दो चरण हैं – पहला चरण 25 सितंबर तक और दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक। हमारा लक्ष्य है कि हम इन दोनों चरणों में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें।”उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप का राजेश गुप्ता ने स्वागत किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान में पार्टी का एक-एक पदाधिकारी अपना योगदान दे रहा है और लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की जा रही है।नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों को विश्वास बढ़ रहा है और सदस्यता अभियान में अभी तक लाखों की संख्या में लोग जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए देखे जा रहे हैं, जो आगामी चुनाव और भारतीय जनता पार्टी के संगठन के लिए अच्छी तस्वीर है।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील