
गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम स्थित जनहित वर्ल्ड स्कूल में मानवता की ओर एक कदम ट्रस्ट और जनहित वर्ल्ड स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 99वां निशुल्क हेल्थ मेला शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विवेक त्यागी, रिंकेश त्यागी, बालकिशन गुप्ता, अशोक भारतीय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।शिविर में शहर के जाने-माने डॉक्टरों ने अपनी मेडिकल सेवाएं प्रदान कीं, जिसमें लगभग 322 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। स्कूल की प्रधानाचार्य अरुणिमा रघुवंशी और एचआर मैनेजर ज्योति ने सभी का आभार व्यक्त किया।मानवता की ओर एक कदम ट्रस्ट के संस्थापक राजीव त्यागी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कैंप में अपना सहयोग दिया। स्कूल के अध्यापक, अध्यापिका, और स्टाफ का भी योगदान रहा।इस निशुल्क हेल्थ मेला शिविर का आयोजन सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील