
दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आजाद समाज पार्टी की महारैली में जन सैलाब उमड़ पड़ा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन की उपस्थिति में आयोजित इस रैली में गाजियाबाद से सत्यपाल चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग पहुंचे।चंद्रशेखर आजाद ने अपने ऊर्जावान भाषण में कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों में जीत के लिए रणनीति बताई। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर भी विस्तार से बताया। उन्होंने आरक्षण विरोधी भारत सरकार के बारे में भी विस्तार से बताया।सत्यपाल चौधरी को मंच पर विशेष स्थान मिला और उनके नेतृत्व में गाजियाबाद से पहुंचे सैकड़ों लोगों का आभार व्यक्त किया गया। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पार्टी का जन आधार बढ़ रहा है, जिससे विपक्ष की पार्टियों को पसीना आया हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया, जो रात दिन मेहनत करके आजाद समाज पार्टी का विस्तार कर रहे हैं और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा रहे हैं।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील