
गाजियाबाद के ग्राम करकट मंडल साहिबाबाद में श्री रामलीला कमेटी द्वारा भगवान श्री राम की लीला के लिए भूमि पूजन किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण सिंह राघव और सभी कमेटी सदस्यों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया और भगवान श्री राम की लीला की सफलतापूर्वक करने की प्रार्थना की।इस अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे, जिनमें ओमप्रकाश राणा, मांगेराम, जोगेंद्र उपाध्याय, पार्षद धर्मेंद्र तोमर, विनोद राघव, वीरेंद्र राघव, वेद प्रकाश राणा, मुकेश भारती, प्रवीण राघव, बृजपाल राघव, शेर सिंह राघव, कन्हैया तोमर, सचिन राणा, सुमित एडवोकेट, रूप सिंह रावल, नानक सिंह राणा, उमेश राणा सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।भूमि पूजन के अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण सिंह राघव ने कहा कि भगवान श्री राम की लीला का आयोजन करना हमारे लिए सम्मान की बात है और हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम की लीला के माध्यम से हम समाज में शांति और सद्भाव का संदेश देना चाहते हैं।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी भगवान श्री राम की लीला की सफलता के लिए प्रार्थना की और रामलीला कमेटी को शुभकामनाएं दीं।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील