
उत्तर प्रदेश उद्यमी विकास संघ के अध्यक्ष उपेंद्र गोयल ने सत्तारूढ़ पार्टी के एक चुने हुए जनप्रतिनिधि के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने ई-रिक्शा पर पुलिस विभाग के प्रतिबंध के आदेश के विरोध में “कमिश्नरेट में ताला लगा देंगे” कहा था।उपेंद्र गोयल ने कहा कि यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है और माननीय पुलिस आयुक्त के अधिकार क्षेत्र को चुनौती देता है। यह बयान बातचीत की बजाय धमकी वाला है और इसकी भाषा ट्रेड यूनियन के लीडर की है, न कि एक जनप्रतिनिधि की। उन्होंने कहा कि हर विषय का हल बातचीत से निकलता है, जैसा इस विषय में भी हुआ है।उपेंद्र गोयल ने कहा कि यह बयान माननीय पुलिस आयुक्त के प्रति व्यक्तिगत पूर्वाग्रह को दर्शाता है। उन्होंने और उनका संगठन इस गैर जिम्मेदाराना बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि को अपने बयानों में सावधानी बरतनी चाहिए और बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए।

- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील