
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्य व्यापारियों की सुरक्षा के लिए एक वैश्य रेजीमेंट होनी चाहिए। व्यापारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। गाजियाबाद के किसी भी व्यापारी को कोई समस्या हो तो वह अशोक अग्रवाल के माध्यम से मुझसे संपर्क कर सकते हैं, उनकी समस्याओं का पूरा समाधान किया जाएगा।प्रेस कॉन्फ्रेंस का संचालन संजय अग्रवाल ने किया। सम्मान समारोह में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पार्टी व व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने ओमप्रकाश राजभर का स्वागत किया। आनंद प्रकाश, अशोक अग्रवाल ने मंत्री का हार द्वारा स्वागत किया।ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों का माला पहनाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया। गाजियाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी अनिल गर्ग, राम अवतार जिंदल, अनिल अग्रवाल सांवरिया, आनंद प्रकाश को उनके समाज में व्यापारियों के लिए किए गए सेवा कार्यों व उत्कृष्ट समाजसेवा के कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ अरविंद राजभर ने किया। कार्यक्रम में अरुण राजभर, डॉ अरविंद राजभर, वीरेंद्र कुमार राजभर, दयाराम भार्गव, नागेंद्र कश्यप, ज्ञानेंद्र चौधरी, सुशील बंजारा, राजू पंडित, विनीत माहेश्वरी, कैलाश गोयल, पीताराम राजभर, शक्ति सिंह, हरेंद्र चौधरी, राधिका पटेल, प्रेमचंद्र कश्यप, राकेश गौड़ और हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील