
प्रगति भारत महोत्सव का आयोजन 20 अक्टूबर 2024 से 4 नवंबर 2024 तक लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में होगा। यह महोत्सव ‘आज का भारत, समृद्ध भारत’ थीम पर केंद्रित होगा। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा ओ डी ओ पी विपणन योजना के अंतर्गत यह राज्य स्तरीय श्रेणी में शामिल है।महोत्सव में विभिन्न राज्यों के व्यंजन जैसे कश्मीरी, गुजराती, राजस्थानी, पंजाबी, साउथ इंडियन, अवधी, मुगलई आदि का स्वाद लिया जा सकेगा। सहारनपुर के फर्नीचर और भदोही के कालीन भी आकर्षण के केंद्र बनेंगे। मुख्य मंच पर अनेक राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।भारत के समस्त राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों की कला, संस्कृति, पर्यटन, हस्तशिल्प, देशी उत्पाद, वस्त्र, फर्नीचर, मसाले, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, बैंकिंग के स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे।संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रगति भारत महोत्सव में केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय, हैंडीक्राफ्ट संस्कृत विभाग, उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और नाबार्ड की सहभागिता के साथ विपणन प्रोत्साहन योजना भी फलीभूत होगी।प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एन.बी. सिंह ने बताया कि प्रगति भारत महोत्सव 2024 में भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अनेक विभूतियों को प्रगति भारत महोत्सव रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील