
गाजियाबाद। गाजियाबाद शहर विधान सीट पर रविवार को कांग्रेस का बूथ सम्मेलन लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी ने की। सम्मेलन की मुख्य अतिथि के रुप में शहर विधानसभा उपचुनाव की प्रभारी कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मोना मिश्रा व पर्यवेक्षक बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया रहे। बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए उपचुनाव प्रभारी अराधना मोना मिश्रा ने कहा कि वे गाजियाबाद के उत्साही कांग्रेसियों व बूथ अध्यक्षों के ताकत के बल पर ही इस सीट उप चु्नाव में कांग्रेस की झोली में डालने के लिए आयी हैं। उन्होने कांग्रेसियों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर 32 वार्ड है और 506 बूथ हैं। यदि कांग्रेस के प्रत्येक बूथ अध्यक्ष ने अपने बूथ पर कांग्रेस के पक्ष में सौ वोट भी डलवाये तो कांग्रेस को जीतने के कोई ताकत नहीं रोक सकती। पर्यवेक्षक व बाराबंकी का सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि शहर विधानसभा में सभी 32 वार्डों और 506 बूथों पर महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं जो अत्यधिक सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हम इस चुनाव को पूरी ताकत से लड़ेगें और यहां से जीत दर्ज कराकर इतिहास लिखने का काम करेंगे। सांसद पुनिया ने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं से कहा कि जब तक गाजियाबाद विधानसभा में उपचुनाव होगा तब तक वे उनकी बीच में आते रहेंगे। उन्होने संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा संविधान बचाओ अभियान को आगे बढ़ानें के क्रम में ग़ाज़ियाबाद में संविधान सम्मेलन 19 अक्टूबर को होने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में सभी कांग्रेसियों से पूरी ताकत से साथ मिलकर काम करने की विश्वास जताया। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉली शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ग़ाज़ियाबाद कांग्रेस में पहली बार बूथ अध्यक्ष तक संगठन तैयार किया गया है, जो बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के फलस्वरुप उन्हें 5,17,205 वोट मिले,यदि हम थोडी और मेहनत करें तो उपचुनाव कांग्रेस के हाथ में होगा। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि शहर विधानसभा उपचुनाव के लिए जो हाई कमान ने निर्देश दिए हमने इस आधार पर सब तैयारी पूर्ण कर ली हैं। हमने 506 बूथ तैयार कर लिए गए हैं। महानगर व जिला संगठन दोनो मिलकर पार्टी हित में मजबूती के साथ काम करते रहेंगे तथा संविधान बचाओ सम्मेलन बहुत ही मजबूती के साथ सफल बनाएंगे। महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी ने विश्वास दिलाया कि गाजियाबाद विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत दिलवाने का काम करेंगे और विधानसभा में गाजियाबाद से प्रतिनिधित्व भेजेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी ने कहा कि वे महानगर कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर उपचुनाव की तैयारी में हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से मूल निवासी जो हाईराइज सोसायटी में रहने लगे हैं, उनकी सूची बनाकर उनसे संपर्क करके उन्हें पार्टी के पक्ष में वोट देने का योजना का के तैयार ख़ाके के बारे में भी जानकारी दी। बूथ सम्मेलन को पूर्व महानगर नरेंद्र भारद्धाज, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सोनल नागर सहित अनेक नेताओं ने भी संबोधित किया। इन सभी में उपचुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का विश्वास दिलाया। कांग्रेस के बूथ सम्मेलन में मुख्य रुप से पूर्व विधायक केके शर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव डॉक्टर संजीव शर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष जे.के गौड़, ओमपाल चंदेल , ओबीसी जिलाध्यक्ष विजयपाल चौधरी, यूथ जिला अध्यक्ष कपिल यादव, यूथ महानगर अध्यक्ष शादाब अब्बासी, शुभम शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, नरेंद्र चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी बलराज सिंह चावड़ा, राम शर्मा ,हाजी खुर्शीद, पीसीसी सदस्य राजाराम भारती, आदिल चौधरी, वर्ली हसन सूर्यकांत, जिला अध्यक्ष एससी एसटी आशीष प्रेमी एससी एसटी महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पीसीसी सदस्य एहसान अली महानगर उपाध्यक्ष रियाज अहमद, रिजवान मलिक, सिराजुद्दीन, हरीश गोयल, राजेंद्र शर्मा विकास, राजेंद्र ढिल्लों. मनोज शर्मा, ब्रह्म सिंह पाल, अनुज चौधरी आसिफ सिद्दीकी आदि थे। इनके अलावा किसान कांग्रेस, सभी फ्रंटल संगठन विभाग प्रकोष्ठ तथा एससी एसटी जिला एवं महानगर कांग्रेस तथा पिछड़ा वर्ग जिला एवं महानगर कांग्रेस एवं जिला महानगर महिला संगठन अल्पसंख्यक जिला एवं महानगर संगठन एवं जिला महानगर सेवा दल कांग्रेस एवं जिला महानगर यूथ कांग्रेस एनएसयूआई जिला महानगर कांग्रेस एवं जिला महानगर सोशल मीडिया एवं जिला महानगर विधि विभाग कांग्रेस, सोशल आउटरीच कांग्रेस एवं पाषर्दगण पूर्व पार्षदगण पूर्व पार्षद प्रत्याशी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी सम्मेलन में भाग लिया।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील