
विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई दुर्गावाहिनी मातृशक्ति ने नवरात्रों के अवसर पर दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम आयोजित किया। वैशाली महानगर की प्रबुद्ध महिलाओं की गोष्ठी सूर्य नगर प्रखंड के बृज बिहार कम्युनिटी सेंटर में हुई।मुख्य अतिथि रूपा एकांत और कार्यक्रम अध्यक्षा पूनम गर्ग ने भाग लिया। पूर्व पार्षद पूनम त्यागी ने कार्यक्रम का संचालन किया। दुर्गावाहिनी की मेरठ क्षेत्र की क्षेत्रीय संयोजिका रीना शर्मा ने कहा कि नारी अबला नहीं बल्कि सबला है और अपनी रक्षा करने में सक्षम है।विश्व हिंदू परिषद की उपाध्यक्षा प्रियंका स्वामी ने महिलाओं से दुर्गावाहिनी के शिविरों में प्रशिक्षण लेने और आत्मरक्षा के गुर सीखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन और मेहंदी लगाने का आयोजन भी हुआ। इस कार्यक्रम में विहिप गाजियाबाद विभाग संगठन मंत्री साहिल वालिया, बजरंग दल संयोजक कैलाश, विहिप सूर्यनगर नगर प्रखंड अध्यक्ष ऋतुराज शारदा और अन्य ने भाग लिया।

- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ
- आर्य मोटर्स द्वारा की गई टाटा सिएरा के नए मॉडल की लॉन्चिंग
- कानपुर में एक्सपोर्ट कौन्क्लेव का आयोजन, उद्यमियों ने जाना एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी के बारे में