
गाजियाबाद में 14 अक्टूबर 2024 को उडुपी रेस्टोरेंट, नवयुग मार्केट में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मीडिया कर्मियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में सिविल सोसाइटी ऑफ गाजियाबाद, फ्लैट ऑनर्स फेडरेशन, कोरवा यूपी, आरडब्लूए फेडरेशन और होरीजेंटल सोसाइटी के सदस्य शामिल हुए।गाजियाबाद सिविल सोसाइटी के मुखिया कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि मीडिया कर्मी 24 घंटे ड्यूटी पर रहते हैं और समाज की तीसरी आंख हैं। उन्होंने कहा कि तलवार से ज्यादा ताकतवर कलम है और मीडिया देश के लोकतंत्र में चौथे स्तंभ के रूप में स्थापित है।कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों को पटका पहनाकर औरउपहार देकर सम्मानित किया गया। कोरवा यूपी के अध्यक्ष डॉ. पवन कौशिक ने कहा कि गाजियाबाद का मीडिया उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से अधिक जागरूक है और अखबारों के प्रथम पृष्ठ पर सकारात्मक खबरें और उपलब्धियों को प्रकाशित करने का नया चलन शुरू करना चाहिए। गाजियाबाद में मीडिया बंधुओं को सम्मानित करने के इस कार्यक्रम में कर्नल त्यागी, डॉ. आर के आर्या, राज कुमार त्यागी, डॉ. पवन कौशिक और अन्य ने भाग लिया। उन्होंने मीडिया की भूमिका की सराहना की और उनके योगदान को पहचाना।

- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ
- आर्य मोटर्स द्वारा की गई टाटा सिएरा के नए मॉडल की लॉन्चिंग
- कानपुर में एक्सपोर्ट कौन्क्लेव का आयोजन, उद्यमियों ने जाना एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी के बारे में