
लखनऊ, 16 अक्टूबर 2024 श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, लखनऊ ने अपनी 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘अनवरत’ नामक एक भव्य आयोजन की घोषणा की है। यह आयोजन 16 से 19 अक्टूबर 2024 तक चलेगा।इस अवसर पर संस्थान के अधिशाषी निदेशक पंकज अग्रवाल ने कहा, “हमारे संस्थान ने उत्कृष्ट शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। हम इस अवसर को यादगार बनाने के लिए विभिन्न आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। “मुख्य आकर्षणों में बॉलीवुड गायिका शिल्पा राव की प्रस्तुति, शास्त्रीय नृत्य शिव तांडव और महिषासुर मर्दिनी प्रस्तुति, कॉमेडी शो, फ्रेशर्स और डांडिया नाइट, महाभारत नाट्य मंचन, नृत्य प्रतियोगिता और फैकल्टी परफॉर्मेंस शामिल हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) भावेश कुमार चैहान ने कहा, “यह आयोजन हमारे छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए यादगार होगा। हमारा उद्देश्य उत्कृष्ट शिक्षा की गौरवशाली यात्रा को दर्शाना है।”
Sponsered By Vivek Srivastava
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील