
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने डॉ आलोक गुप्ता को गाज़ियाबाद का जिलाध्यक्ष मनोनीत कियालोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने गाज़ियाबाद के जाने-माने समाजसेवी डॉ आलोक गुप्ता, को गाज़ियाबाद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर पवन वर्मा ने कहा, “हमारे नेता चिराग़ पासवान के नेतृत्व में पार्टी पूरे देश में लगातार मजबूत हो रही है। डॉ आलोक गुप्ता को ग़ाज़ियाबाद की जिम्मेदारी देते हुए हमें उम्मीद है कि वे अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से पार्टी को मजबूत बनाएंगे।”डॉ आलोक गुप्ता ने इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए कहा, “मैं चिराग़ पासवान जी और पवन वर्मा जी का आभारी हूँ। मैं गाज़ियाबाद में पार्टी को मज़बूत बनाने और समाज सेवा में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। इस अवसर प्रदेश सचिव एस. के. झा ने कहा, “डॉ आलोक गुप्ता की नियुक्ति से पार्टी को गाज़ियाबाद में नई दिशा मिलेगी। उनकी समाजसेवा का अनुभव पार्टी के लिए लाभदायक होगा।”इस अवसर पर गाज़ियाबाद महानगर अध्यक्ष विजय कुशवाहा भी मौजूद रहें
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील