
गाजियाबाद विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा और लोक दल के संयुक्त प्रत्याशी संजीव शर्मा का जटवाडा में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा और लोक दल के नेताओं ने उन्हें पटका और माला पहनाकर सम्मानित किया।जाट समाज ने संजीव शर्मा को अपना पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया और 13 नवंबर को भारी संख्या में मतदान करके उन्हें जीताने का वादा किया। संजीव शर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुए मतदान प्रतिशत में वृद्धि करने का निवेदन किया और “पहले मतदान, बाद में जलपान” का प्रण याद दिलाया।कार्यक्रम का संचालन पंडित अशोक भारतीय ने किया। स्वर्गीय अनूप सिंह के सुपुत्र सुशील अनूप सिंह ने अपने परिजनों चौधरी राजपाल सिंह, चौधरी अजब सिंह, चौधरी वेदपाल सिंह, चौधरी जगबीर सिंह, चौधरी विजेंद्र सिंह, चौधरी गजेंद्र सिंह, चौधरी विजेंद्र सिंह, चौधरी सुनील कुमार, चौधरी वीरेंद्र सिंह, चौधरी जितेंद्र सिंह, चौधरी धीरेंद्र सिंह, चौधरी तेजपाल सिंह, विनय चौधरी, विपुल चौधरी, सौरभ यादव, आदित्य चौधरी, मुकुल चौधरी, विशेष चौधरी, वीरेंद्र कंडेरे, अनिल मेहरा, जितेंद्र त्यागी, अरुण कुमार पप्पू, राजीव चौधरी राजू, प्रवीण चौधरी, चौधरी सतपाल सिंह, चौधरी राजवीर सिंह, सुशील चौधरी के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील