
वृंदा सेवा संस्था ने इस दीवाली पर जरूरतमंद लोगों के बीच मिठाइयां, बतासे और दीप आटा वितरित किया। इस नेक कार्य को एडवोकेट चौधरी बबीता डागर और उसके साथियों द्वारा संपन्न किया गया।
इस अवसर पर एडवोकेट बबीता डागर ने कहा, “हमारा उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को दीवाली की खुशियों में शामिल करना है। हमें इस कार्य में सफलता पाने के लिए अपने साथियों का सहयोग मिला, जिनका हम आभारी हैं।
“इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अभिषेक मावी और एडवोकेट रोहित कसाना ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। संस्था की ओर से जरूरतमंद लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं दी गईं।वृंदा सेवा संस्था निरंतर समाजिक कार्यों में सक्रिय है और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है।

- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ