
ग़ाज़ियाबाद जिला के कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सिंह राज जाटव के लिए विधानसभा 56 गाजियाबाद सीट पर उपचुनाव के लिए डोर-टू-डोर प्रचार किया। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी ने लोगों से वोट की अपील की।
विनीत त्यागी ने कहा, “हमारा उद्देश्य गाजियाबाद के लोगों को बेहतर भविष्य देना है। हमारे प्रत्याशी सिंह राज जाटव के साथ मिलकर हम गाजियाबाद को विकास की राह पर ले जाएंगे।”
इस प्रचार अभियान में लालमन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र त्यागी, चीनी भाई ,उदय सिंह पाल, विनोद शर्मा, श्री चंद दिवाकर, हुमायूं मिर्जा, बबलू शर्मा और ब्रह्म दत्त दूबे ने भाग लिया।
विनीत त्यागी ने आगे कहा, “हम गाजियाबाद के लोगों की समस्याओं को समझते हैं और उनका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य गाजियाबाद को उत्तर प्रदेश का सबसे विकसित जिला बनाना है।”

- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ
- आर्य मोटर्स द्वारा की गई टाटा सिएरा के नए मॉडल की लॉन्चिंग
- कानपुर में एक्सपोर्ट कौन्क्लेव का आयोजन, उद्यमियों ने जाना एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी के बारे में