
विश्व हिंदू महासंघ गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में गाजियाबाद शहर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा की जीत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा है कि संजीव शर्मा ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष के रूप में जमीनी स्तर पर काम किया और हर कार्यकर्ता के साथ खड़े रहे, जिसका परिणाम यह हुआ कि उन्होंने कम मतदान के बावजूद भी भारी बहुमत से जीत हासिल की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जो “बांटोगे तो काटोगे” का मूलमंत्र दिया था, उसका असर उत्तर प्रदेश के उपचुनाव सहित महाराष्ट्र के चुनाव में दिखाई दिया है।
उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में 9 सीटों में से 7 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, जो विपक्ष की रणनीति फेल होने का प्रमाण है।
विश्व हिंदू महासंघ गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने संजीव शर्मा को विधायक निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील