
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर टी. बी. मुक्त भारत को संकल्प के रूप में लिया गया है। इसी क्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई और रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट ने मिलकर 2 दिसंबर को विजयनगर हेल्थ पोस्ट पर एक कार्यक्रम आयोजित किया।इस कार्यक्रम में गाजियाबाद सदर के नवनिर्वाचित विधायक संजीव शर्मा ने शिरकत की और रेड क्रॉस गाजियाबाद व रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट द्वारा तैयार की गई पुष्पहार पोटली का वितरण किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस उपाध्यक्ष/सी एम ओ डॉ अखिलेश मोहन, नेक्स्ट के रो. सुरेंद्र शर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनिल कुमार यादव, रेड क्रॉस सभापति डॉ सुभाष गुप्ता, डॉ किरण गर्ग, रो. प्रवीण शर्मा, रो. जोगिंदर सिंह, राकेश गुप्ता, जिला क्षय रोग विभाग से संजय कुमार यादव, दीपाली गुप्ता आदि उपस्थित रहे।विधायक संजीव शर्मा ने एक-एक व्यक्ति को अपने हाथों से पोष्टिक पोटली वितरित की और सभी को उच्च स्वास्थ्य की कामना करते हुए रेड क्रॉस, रोटरी और इनर व्हील क्लब के सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
.