
9 दिसंबर 2024 को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सेंट्रल मार्केट पुराना बस अड्डा में जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद एवं महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद ने संयुक्त रूप से सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया, जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी एवं महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रांगण में हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया और उनके त्याग व बलिदान को देखते हुए समस्त कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी की पत्नी गोल्डी त्यागी ने भी रक्तदान किया। वरिष्ठ प्रदेश महासचिव डॉक्टर संजीव शर्मा, पूर्व मेयर प्रत्याशी लालमन, आशुतोष गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी नसीम खान, आरिफ भाई आदि ने रक्तदान किया।
रक्तदान लेने वाली संस्था डीएस चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा कैंप लगाकर जिला कांग्रेस कमेटी मुख्य कार्यालय में व्यवस्था की गई थी। उनके मुख्य रूप से डॉक्टर वरुण शर्मा एवं उनकी टीम उपस्थित रही।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में 41 यूनिट ब्लड लिया जा चुका था। उसके अलावा मोरटा गांव डीएस चैरिटेबल ट्रस्ट के सेंट्रल ब्लड बैंक पर जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी के गांव से 25 युवाओं ने भी ब्लड डोनेट किया। दोनों जगह पर शाम के 5:00 तक लगभग 66 यूनिट ब्लड कांग्रेस के कार्यकर्ता और युवाओं के द्वारा दिया जा चुका था लगभग 103 लोगों ने ब्लड सैंपल कराया, जिनमें से 37 लोग अनफिट निकले। महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी, प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव, संजीव शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राजाराम भारती, आशुतोष गुप्ता, लालमन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी नसीम खान, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार, लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र शर्मा, विजयपाल चौधरी, त्रिलोक सिंह, सुमित हापुर, अरुण कुमार, मनोज कुमार गौतम, भूपेंद्र कुमार, राजेंद्र शर्मा, विजयपाल चौधरी, सुरेंद्र शर्मा, अरविंद त्यागी, अमित शर्मा, पवन शर्मा, लक्ष्मण सिंह, सतीश शर्मा पूर्व मंत्री ,सोनल नागर ,कासिम भाई, रितेश कुमार, योगेश एडवोकेट, चंद्रपाल, आशीष प्रेमी, सूर्यकांत, एससी एसटी जिला अध्यक्ष हिमायू, क़ासिम भाई, रितेश बलराज, चावड़ा, हुमायूं मिर्जा आदि उपस्थित रहे
India Raftaar – Bringing News From India
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ
- आर्य मोटर्स द्वारा की गई टाटा सिएरा के नए मॉडल की लॉन्चिंग
- कानपुर में एक्सपोर्ट कौन्क्लेव का आयोजन, उद्यमियों ने जाना एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी के बारे में
Admission Bjp BJP Bhartiya Janata Party budget CCS UNIVERSITY Cricket news Deforestation delhi news Earth Earth news Education Fashion Featured Ghaziabad news Hardik Pandya Health India Just In Kanika Agnihotri Kawar yatra2024 Latest news Latest post Lucknow news Medical Medical science Medicine Miss universe Model News Opinion Plant Plantation Plantation science Plant news Plant science Political Political news Rabbies injection Science Sports Top News Train news Travel TREND vaccination rabies virus