
देश के गृहमंत्री अमित शाह का बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जी के विषय ग़लत टिप्पणी करने को लेकर ग़ाज़ियाबाद यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आसिफ़ सैफी के नेतृत्व सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के खिलाफ जी टी रोड पुराने बस अड्डे पर नारेबाजी की, विरोध प्रदर्शन किया और अमित शाह का पुतला जलाने की कोशिश की।
इस दौरान आसिफ़ सैफी ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर जी ने हमें संविधान दिया और हर नागरिक को अधिकार दिया। भाजपा ने उनका अपमान किया है, जिससे पूरे देश की जनता आहत है। उन्होंने कहा कि अमित शाह को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता उमेश शर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम अहमद (सैफी), राजीव गांधी विचार मंच प्रदेश महासचिव डॉ बाबूराम आर्य, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष उज्जवल गर्ग, अरुण शर्मा, अर्स सैफी, नीरज, कृष्ण, बादल, मोईन, शाहरुख, सादाब, नदीम, हिमांशु, राजेश, सचिन, नीतिन, जुनेद, मोनू, सोहेल, आबिद, शोएब, सुनील, प्रियांशु, कृष्ण राजपूत, संजय, सोनू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
India Raftaar – Bringing News From India
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन