
श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने जनरल डॉ वी के सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनने पर बधाई दी है। उन्होंने डॉ सिंह को राज्यपाल बनने पर बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया और भगवान दूधेश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि डॉ जनरल वी के सिंह अपने पहले कार्यकाल में भी केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में नार्थ ईस्ट के लिए काम कर चुके हैं। सेना अध्यक्ष के रूप में भी उनका अच्छा अनुभव रहा हैं। उनके इसी अनुभव चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने आगे कहा कि डॉ सिंह केंद्रीय मंत्री रहते हुए एक से अधिक मंत्रालयों के मंत्री होते हुए भी गाजियाबाद का विकास किया और अनेक सौगात दीं। व्यस्तता के बावजूद गाजियाबाद वासियों के लिए सदैव उपलब्ध रहे। अब उन्हें राज्यपाल के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है तो अपनी इस जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए राज्यपाल के रूप में भी एक मिसाल कायम करेंगे।

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि मिजोरम भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित एक खूबसूरत राज्य है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। मिजोरम ज्यादातर पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां की पहाड़ियां और घाटियां प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हैं। ऐसे राज्य का राज्यपाल बनने पर डॉ जनरल वी के सिंह को बधाई और दूधेश्वर भगवान की कृपा से वे हमेशा इसी प्रकार सफलता के पथ पर अग्रसर रहेंगे।
India Raftaar – Bringing News From India
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन