
प्रयागराज महाकुंभ में देश-विदेश से संतों व भक्तों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इन संतों व भक्तों की सेवा के लिए गाजियाबाद के विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर द्वारा 5 जनवरी से जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के पावन सानिध्य में श्री दूधेश्वर नाथ महादेव महाकुंभ शिविर लगाया जाएगा।
मंदिर के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि श्री दूधेश्वर नाथ महादेव महाकुंभ शिविर 5 जनवरी से सेक्टर 20 संगम लोअर मार्ग शास्त्री ब्रिज के नीचे कुंभ मेला क्षेत्र में शुरू होगा और 5 फरवरी तक चलेगा। शिविर में संतों व भक्तों के लिए भोजन प्रसादम, चिकित्सा आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रोजाना भंडारे का आयोजन कर हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।
श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर धर्म, आध्यात्म, भारतीय संस्कृति की अखंड ज्योत जलाने के साथ समाज सेवा के कार्यों में भी हमेशा आगे रहता है। मंदिर में जरूरतमंदों के लिए भंडारे के साथ ही गरम कपड़ों आदि का वितरण किया जाता है और चिकित्सा कैंप लगाकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी मंदिर लगातार अभियान चलाता रहता है और गौ माता की सेवा भी निरंतर की जाती है। साथ ही देश भर में जहां कहीं भी कोई बड़ा धार्मिक आयोजन होता है, तो वहां पर भी शिविर लगाकर सेवा की जाती है। अब प्रयागराज महाकुंभ में भी 5 जनवरी से 5 फरवरी तक शिविर लगाकर संतों व भक्तों की सेवा की जाएगी।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील