
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी के नेतृत्व में देश के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व विख्यात अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस सभा में विनीत त्यागी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और विश्व के बड़े अर्थशास्त्री को वर्तमान प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार करने की अनुमति न देने की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह कार्य समस्त सिख जाति और डॉक्टर मनमोहन सिंह के समर्थकों के लिए अपमानजनक है।
विजेंद्र यादव ने डॉक्टर मनमोहन सिंह को एक कुशल, अनुभवी और दूरदर्शी नेता बताया, जिन्होंने देश को जर्जर हालत से निकालकर एक मजबूत बुनियाद पर खड़ा किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को लागू किया, जैसे कि भोजन का अधिकार, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, चिकित्सा का अधिकार, भूमि अधिग्रहण का कानून और मनरेगा।
इस अवसर पर राजाराम भारती, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राजकुमार गहरा, हरपाल सिंह, उदय सिंह पाल, सनी चौधरी, अरविंद बबलू शर्मा, दीपक रहमान, राम और मोहन सिंह आदि साथी मौजूद थे। सभी ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और 2 मिनट का मौन रखकर मनमोहन सिंह जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील