
आधुनिक युग में तकनीक के तेजी से विकास के परिणामस्वरूप बाजार में गाड़ियों के भी नए-नए मॉडल देखने को मिल रहे हैं इसी क्रम में टाटा आर्य मोटर्स के पांडव नगर लाल कुआं स्थित शोरूम में डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी एवं निगम पार्षद उमेश पप्पू नागर द्वारा टाटा सिएरा कार के नए मॉडल की लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी ने कहा, “टाटा सिएरा का नया मॉडल भारतीय बाजार में एक नए युग की शुरुआत है। यह कार न केवल अपने डिज़ाइन और फीचर्स के लिए जानी जाती है, बल्कि यह भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी तैयार है।”
टाटा सिएरा का नया मॉडल पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये है। इस कार में कई आधुनिक फीचर्स और लक्जरी सुविधाएं शामिल हैं, जैसे कि ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, और 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील।

टाटा आर्य मोटर्स के जीएम गौरव दीक्षित ने कहा, “हम टाटा सिएरा के नए मॉडल को भारतीय बाजार में पेश करने के लिए उत्साहित हैं। हमें विश्वास है कि यह कार ग्राहकों को आकर्षित करेगी और उनकी उम्मीदों को पूरा करेगी।”
इस अवसर पर टाटा आर्य मोटर्स के प्रबंधन स्टाफ के अतिरिक्त अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील