
RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
ग्रेटर नोएडा।राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना (एडवोकेट), महासचिव – महानगर, गाजियाबाद ने सहभागिता की। अधिवेशन में पहुँचने पर उनका स्वागत सोनिका आनंद, राष्ट्रीय सचिव (महिला प्रकोष्ठ) एवं प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय लोकदल–दिल्ली द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर ज्योति कसाना ने मंच से उपस्थित महिलाओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण, संगठनात्मक मजबूती और सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब महिलाएँ संगठित होकर आगे बढ़ती हैं, तो समाज और संगठन दोनों मजबूत होते हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा कपिलावे, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में परिणिता सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल (महिला प्रकोष्ठ) तथा अति विशिष्ट अतिथि यशिका चौहान मौजूद रहीं। इस अवसर पर ज्योति कसाना (एडवोकेट) ने कहा राष्ट्रीय लोकदल में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी है, राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी महिलाओं की राजनीति में भागीदारी के प्रति राष्ट्रीय लोकदल में गम्भीरता से काम कर रहे हैं अधिवेशन में उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से राष्ट्रीय लोकदल की महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील