
ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद द्वारा होटल वेस्ट व्यू, गाजियाबाद में होली मिलन समारोह बड़े उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय शर्मा (विधायक, गाजियाबाद) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

समारोह में लोक नृत्य, समूह गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ-साथ गाजियाबाद एवं नोएडा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी सहभागिता कर संगठन के पदाधिकारियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
संगठन के अध्यक्ष मनोज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एसोसिएशन निरंतर ट्रांसपोर्टरों के हित में निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है और आगे भी उनके अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। महासचिव पवन कौशिक ने कहा कि “एकता में ही शक्ति है” और संगठन की सक्रियता पूरे गाजियाबाद में एक मिसाल बन रही है।

इस अवसर पर पार्षद विनीत दत्त, संजय सिंह, राजकुमार तनेजा, समर चौधरी, श्याम नाथ वर्मा, अमरजीत सिंह, संजीव मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ
- आर्य मोटर्स द्वारा की गई टाटा सिएरा के नए मॉडल की लॉन्चिंग