
विश्व होम्योपैथिक दिवस के शुभ अवसर पर गाज़ियाबाद होम्योपैथिक चिकित्सक संघ द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिवस महान वैज्ञानिक एवं होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के महत्व एवं इसके प्रभावशाली परिणामों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में होम्योपैथी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके सुरक्षित, सरल एवं प्रभावी उपचार पद्धति के बारे में जानकारी देना रहा, जिससे आम जन इसका लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं—
सबसे पहले दीप प्रज्वलन के द्वारा Dr. Pankaj Tyagi (DHMO) एवं अन्य सम्मानित चिकित्सकों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इसके पश्चात एक Educational Seminar का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित चिकित्सकों को नई जानकारियां एवं अनुभव साझा किए गए।
साथ ही सम्मान समारोह आयोजित कर व विरीषठ स्वर्गीय डॉ आदर्श चौपड़ा जी के परिवार को डा चौपड़ा के काम केलिए चिकित्सकों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टरों ने अपने अनुभव एवं विचार प्रस्तुत किए।
संस्था के सचिव Dr. Tamanna Kasana ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया।
संस्था के अध्यक्ष Dr. Anil Sharma ने सभी उपस्थित चिकित्सकों को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया एवं होम्योपैथी चिकित्सा के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज में होम्योपैथी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन