Author: Pradeep Tiwari

राहुल गांधी के द्वारा अमेरिका में पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को ख़त्म करने के बयान के ख़िलाफ़ भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप जी के नेतृत्व में ग़ाज़ीपुर बॉर्डर दिल्ली पर रोष प्रदर्शन किया गया। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि रोष प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी के घर का घेराव करने दिल्ली जाना था और राहुल गांधी से उनके दिए हुए बयान के खिलाफ माफी मंगवाना था। उन्होंने कहा कि 4000 से ज़्यादा लोग इस रोष प्रदर्शन में शामिल हुए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ…

Read More

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने मेरठ मंडल के अध्यक्ष एवं चार्म्स कैसल सोसाइटी के डायरेक्टर अजय सिंघल का जन्मदिन राजनगर एक्सटेंशन में उनके कार्यालय पर बड़ी धूमधाम से मनाया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी और क्षेत्र वासियों ने केक कटवाकर, पटका पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और व्यापार में बढ़ोतरी की शुभकामनाएं दीं।अजय सिंघल ने अपनी माताश्री के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। उनकी माता श्री ने भी उन्हें दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल परिवार के बालकिशन गुप्ता, प्रदीप चौधरी, अशोक भारतीय, रितेश शर्मा, सौरभ यादव, परमानंद सिंघल, राजीव अग्रवाल, संजीव…

Read More

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष सौदान सिंह गुर्जर और महासचिव सुरेंद्र नगर के नेतृत्व में जिला अधिकारी गाजियाबाद से मुलाकात की। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं से अधिकारी को अवगत कराया, खासकर लोहा मंडी की खस्ता हाल सड़कों के बारे में।सौदान सिंह गुर्जर ने कहा, “साजन चौक से मुखर्जी पार्क तक सड़कें इतनी खराब हैं कि गाड़ियाँ पलट जाती हैं, जिससे ट्रांसपोर्टरों को भारी नुकसान होता है और जाम लग जाता है। हम सरकार को टैक्स देते हैं, इसलिए सरकार को सड़कों पर ध्यान देना चाहिए। ट्रांसपोर्टर की जान उसकी गाड़ी में बसती है, और गाड़ी का नुकसान उसकी…

Read More

गाजियाबाद शहर में रामलीला मंचन की तैयारियां जोरों पर हैं। श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी (रजि०) संजय नगर द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता में आगामी मंचन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।30 सितंबर से शुरू होने वाली रामलीला का समापन 14 अक्टूबर को फूलों की होली के साथ होगा। 5 अक्टूबर को श्री राम बारात का भव्य आयोजन होगा, जबकि 12 अक्टूबर को रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा इस दौरान स्थानीय नागरिकों और बच्चों के लिए मेले और विभिन्न झूलों की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रेस वार्ता में स्थानीय पार्षद उमेश पप्पू नागर,…

Read More

मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा 22 सितंबर, 2024 को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि डॉ. संजय निषाद ने बहुउद्देशीय नई मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के गठन हेतु विभागीय पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से आम जनमानस से आवेदन प्राप्त कर समिति के गठन किए जाएंगे। ऑनलाइन प्रक्रिया से समिति गठन में पारदर्शिता और मछुआ समुदाय को स्वरोजगार प्राप्त करने में सुगमता होगी। प्रदेश में 1135 समितियां पहले से ही गठित हैं, और नदी जल धारा पर 565 समितियां गठित की जाएंगी, जिससे लगभग 16000 मछुआ समुदाय के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे प्रत्येक न्याय…

Read More

वसुंधरा। शिवमय भारत के सदस्यों और सहयोगियों ने रविवार को एस आई एस ग्रुप के चेयरमैन और पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा का 74वां जन्मदिन मनाया। यह आयोजन संस्था के अध्यक्ष प्रकृतिरूपा भाई के नेतृत्व में प्रकृति पौधशाल पर हुआ।कार्यक्रम में आर.के. सिन्हा के चित्र पर तिलक लगाया गया, वेलपत्र के पौधे की पूजा की गई और मिठाई बांटकर शुभकामनाएं दी गईं। शिवमय भारत के सदस्यों ने सिन्हा के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।संस्था के संस्थापक प्रकृतिरूपा भाई दुर्गा प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि आर.के. सिन्हा के मार्गदर्शन से ही शिवमय भारत की शुरुआत हुई। उन्होंने बताया…

Read More

उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन की प्रांतीय बैठक गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सभागार में सम्पन्न हुई। इसमें विभिन्न विकास प्राधिकरणों के कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रांतीय अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने अध्यक्षता की और मुख्य अतिथि डी.डी. शर्मा ने संबोधित किया।बैठक में कर्मचारियों की 11-सूत्रीय मांगों पर चर्चा हुई, जिनमें दैनिक वेतन और वर्कचार्ज कर्मचारियों का विनियमितिकरण, चिकित्सा परिचर्या नियमावली लागू करना शामिल थे। यदि शासन स्तर पर लंबित मांगों का निराकरण नहीं होता, तो नवंबर 2024 में लखनऊ में धरना प्रदर्शन और हड़ताल का निर्णय लिया गया।गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष श्रीचंद सारस्वत…

Read More

भाजपा के ओबीसी मोर्चा के नीति एवम् शोध विभाग के राष्ट्रीय सह प्रभारी राजेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत गाजियाबाद के एमएमजी जिला अस्पताल में फल वितरण किया। उन्होंने 120 से अधिक मरीजों से मुलाकात की और उनका हाल पूछा। साथ ही, उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए भोजन और अन्य आवश्यक चीजें प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश गुप्ता ने कहा, “मैं अपने व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के बाद अपना समय भारतीय जनता पार्टी के कार्यों में और समाजसेवा में लगाता हूं और जितना संभव हो सकें जरूरतमंद लोगों की मदद करता…

Read More

गाजियाबाद, 20 सितंबर। अमेरिका में सिख धर्म के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के निर्देशन में अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का साहिबाबाद मेट्रो स्टेशन और घन्टाघर पर शहीद भगत सिंह की मूर्ति के समक्ष पुतला दहन किया और विरोध प्रदर्शन किया।भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर संयोजक सरदार बलप्रीत सिंह के नेतृत्व में सिख समाज के लोगों ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान सिख पंजाबी वेलफेयर सोसायटी व गुरुद्वारा समिति…

Read More

गाजियाबाद में एक विवादित मामला सामने आया है, जहां स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने हर्ष अस्पताल के संचालक डॉ बीपी त्यागी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में सड़क पर रखे जनरेटर को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है और 3 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।इस मामले में सवाल उठ रहा है कि क्या सड़क की जिम्मेदारी भी स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है? अगर नहीं, तो यह नोटिस जारी करने का उद्देश्य क्या है? क्या यह कोई और गेम है या फिर नोटिस जारी करने वाले अधिकारी की नादानी है?स्वास्थ्य…

Read More