
गाजियाबाद शहर में रामलीला मंचन की तैयारियां जोरों पर हैं। श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी (रजि०) संजय नगर द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता में आगामी मंचन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।30 सितंबर से शुरू होने वाली रामलीला का समापन 14 अक्टूबर को फूलों की होली के साथ होगा। 5 अक्टूबर को श्री राम बारात का भव्य आयोजन होगा, जबकि 12 अक्टूबर को रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा इस दौरान स्थानीय नागरिकों और बच्चों के लिए मेले और विभिन्न झूलों की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रेस वार्ता में स्थानीय पार्षद उमेश पप्पू नागर, मोहन सिंह रावत, अशोक चांदीवाल, रविंद्र सिंह राणा, संजीव चौधरी, प्रदीप चौधरी, अनुज राघव, किरणपाल सिंह तेवतिया, सतपाल देशवाल, डी.पी नागर, कौशल शर्मा, हरेंद्र यादव, राहुल शर्मा, अमित गोस्वामी, भूषण शर्मा, झम्मन चौधरी, तरुण शर्मा, खचेड़ू शर्मा, सुदर्शन शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी संजय नगर ने आम जनता से अपील की है कि वह इस आयोजन में शामिल होकर रामलीला की भावना को अपने अंदर जीवित रखें और इस पावन अवसर का लाभ उठाएं।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील