
गाजियाबाद : भाजपा संगठन ने समूचे देश में दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखते हुए बड़े ही जोरों से शुरुवात की हुई है । वैसे तो इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत 2 सितम्बर और प्रदेश में मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और दोनों उप मुख्यमंत्रियों को 3 सितम्बर को संगठन के 8800002024 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्य बनाकर की गई। गाजियाबाद सहित प्रदेश के सभी जिलों में इस अभियान में 2 सितंबर से ही कार्यकर्त्ता मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्य बनकर सदस्य बनाने में जुट गए हैं। सदस्यता अभियान के विषय में पार्टी की तैयारी और पार्टी के लक्ष्य के विषय को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने प्रेस वार्ता के दौरान महानगर में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ संगठन रचना के आधारभूत किया। भाजपा महानगर की तीनों विधानसभाओ में मुरादनगर विधानसभा, शहर विधानसभा, साहिबाबाद विधानसभा, ग्राम और पंचायत क्षेत्र के आधारभूत भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्य के लक्ष्य के साथ पूरे क्षेत्र से 5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया जिसमे उन्होंने कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आग्रह किया।भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया ने दावा किया कि जन जन की भागीदारी स्वरूप भाजपा अपनी सदस्यता के आधार पर भाजपा ने विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त किया है । उत्तर प्रदेश में तीन करोड़, पश्चिम क्षेत्र में 75 लाख और गाजियाबाद में 5 लाख भाजपा के सदस्य बनाने का लक्ष्य भाजपाकार्यकर्त्ता दृढ़ संकल्प के आधारभूत निश्चित तौर पर अवश्य पूरा कर लेंगे। गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं पर मुझे ही नहीं प्रदेश संगठन को भी विश्वास है कि वह प्रत्येक आयाम में निश्चित तौर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का कार्य करते हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान चरणबद्ध तरीके से चलेगा। पार्टी की तीन तरीके से सदस्यता ली जा सकेगी। इनमें मिस कॉल, क्यूआर कोड, भाजपा की वेबसाइट व नमो एप के माध्यम से सदस्य बन सकेंगे। संगठन पर्व में पहले साधारण सदस्यता, फिर सक्रिय सदस्यता और बाद में संगठन के चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ही एक अकेली पार्टी है, जिसमें सदस्यता अभियान और संगठन के चुनाव कराए जाते हैं। वैसे देश में करीब 1500 छोटे बड़े राजनीतिक दल हैं, लेकिन ज्यादातर केवल सदस्यता और संगठन चुनाव की बात ही करते हैं।भाजपा नेतृत्व राज के लिए नहीं, देश को बदलने के लिए राजनीति करते है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करना ही हमारी सरकार का मुख्य ध्येय है। 2024 भाजपा का संगठन वर्ष है इसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुभारंभ करने के बाद 3 सितंबर 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 10 लाख लोग सस्ते का ग्रहण कर चुके हैं आगे बढ़ोतरी का क्रम जारी है। सदस्यता का पहला चरण 2 सितंबर से 25 सितंबर 2024 तक सदस्यता का दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक तथा भाजपा की सक्रिय अभियान 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा।भाजपा के संविधान की धारा 9 में स्पष्ट लिखा है कि पार्टी की ओर से हर 6 साल में सदस्यता अभियान चलाकर सभी सदस्यों को अपनी सदस्यता रिन्यू करानी होती है। साथ ही नए लोगों को जोड़कर सदस्य बनाया जाता है। इस बार 11 से 17 सितम्बर तक महा सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। इसमें भाजपा के शक्ति केन्द्रों पर न्यूनतम 7 दिन का समय देने वाले कार्यकर्ता कम से कम 12 घंटे कार्य कर घर-घर जाकर सदस्य बनाने का कार्य करेंगे। महा सम्पर्क अभियान में हर स्तर के कार्यकर्ता, जिनमें मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सभी नेता जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनाएंगे। वहीं 1 से 15 अक्टूबर तक सामूहिक तौर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी जाति, सम्प्रदाय एव वर्गों सहित गली, मोहल्ला, वार्ड, शहर, सोसाइटीयों, कस्बा, गांव ,पंचायतों को जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप महापौर सुनीता दयाल पूर्व महापौर आशु वर्मा पूर्व महापौर आशा शर्मा पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बलदेव राज शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल पूर्व पार्षद अनिल स्वामी, हातम सिंह नागर, ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी , पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, पूर्व महानगर संयोजक सरदार एसपी सिंह राजेंद्र यादव, महानगर अभियान संयोजक पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, रनिता सिंह, चमन चौहान, संदीप त्यागी, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष उदिता त्यागी रूबी अग्रवाल, प्रताप चौधरी, वीरेंद्र सारस्वत , महिम गुप्ता, पार्षद शीतल चौधरी आदि उपास्थित रहे।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील