Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    India Raftaar – Bringing News From India
    • India
    • Science
    • Politics
    • World
    • Economy
    • Sports
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    India Raftaar – Bringing News From India
    Home»Politics»भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने नेहरू नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में बूथ सम्मेलन का दीप प्रज्वलन किया
    Politics

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने नेहरू नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में बूथ सम्मेलन का दीप प्रज्वलन किया

    Pradeep TiwariBy Pradeep TiwariNovember 4, 2024Updated:November 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शहर विधानसभा के नेहरू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित बूथ सम्मेलन का दीप प्रज्वलन कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विधिवत शुभारम्भ किया। प्रस्तावना बताने के लिए सबसे पहले चुनाव संयोजक पूर्व महापौर आशु वर्मा ने बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों के समक्ष संगठन की रचना का ब्यौरा प्रस्तुत किया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने सभी बूथ की रचना से जुड़े पदाधिकारियों का वृत्त लिया।
    बूथ सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के मंच पर खड़े होने के साथ वहां सम्मेलन में आए सभी कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर हाथ में प्रकाश वान खिलता हुआ कमल भारी जीत के समर्थन के संकेत में प्रदर्शित किया। बड़ा ही मनमोहक नजारा दिखाई दिया।

    प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को बूथ पर डटे रहना है। नाराज लोगों की नाराजगी हर हाल में दूर करनी है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए ये चुनाव केवल चुनाव ही नहीं है सभी की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ लक्ष्य है। हमें सहजता के साथ लोगों से मिलना है जीत आपकी झोली में है।
    संजीव शर्मा ने अपने संबोधन में सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति से भावविभोर होने की बात कही। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ जिस ऊर्जा से संगठन के लिए ऐतिहासिक काम किया है उसी प्रकार से इस उपचुनाव में भी सभी मिलकर एक नया इतिहास बनाएंगे।
    प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के साथ मंचासिन क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया, भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष यदुवंश, प्रदेश मंत्री वसंत त्यागी, योगी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप एवं मंत्री कपिल अग्रवाल, चुनाव प्रभारी हिमांशु मित्तल, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी,सांसद रमेश चंद्र तोमर, पूर्व राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, महापौर सुनीता दयाल, पूर्व महापौर आशा शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, बलदेव राज शर्मा, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, सरदार एसपी सिंह, अमर दत्त शर्मा, महेश अग्रवाल, अनिल स्वामी, चुनाव सह संयोजक राजीव शर्मा एवं सुनील यादव, हातम सिंह नागर, पवन गोयल, विजय मोहन, अशोक संत, राजीव त्यागी, डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, अमित कल्याणी, सरदार बलप्रीत सिंह, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, बॉबी त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
    महिला मोर्चा अध्यक्ष उदिता त्यागी ने सभी महिला कार्यकर्ताओं के साथ बूथ सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं का प्रवेशिका और स्वागत का कार्य किया

    • आर्य मोटर्स द्वारा की गई टाटा सिएरा के नए मॉडल की लॉन्चिंग
    • कानपुर में एक्सपोर्ट कौन्क्लेव का आयोजन, उद्यमियों ने जाना एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी के बारे में
    • भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट’ का सफल आयोजन, भाविका ने जीता शीर्ष स्थान
    • वरदान अस्पताल और ऑल इंडिया मैनुफैक्चरर्स और्गेनाइजेशन ने मिलकर आयोजित किया रक्तदान शिविर
    • संतोष मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल्स, संतोष डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी एवं PCMA द्वारा डॉक्टर सम्मान समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

    Latest news Opinion Political news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Pradeep Tiwari
    • Instagram

    Related Posts

    आर्य मोटर्स द्वारा की गई टाटा सिएरा के नए मॉडल की लॉन्चिंग

    Sponsor: INDIA RAFTAARDecember 27, 2025

    कानपुर में एक्सपोर्ट कौन्क्लेव का आयोजन, उद्यमियों ने जाना एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी के बारे में

    Sponsor: INDIA RAFTAARDecember 11, 2025

    भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट’ का सफल आयोजन, भाविका ने जीता शीर्ष स्थान

    Sponsor: INDIA RAFTAARDecember 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    गाज़ियाबाद के जाने माने अधिवक्ता ब्रह्मदेव त्यागी की ऐतिहासिक जीत
    SLIDER
    Latest Posts
    Advertisement

    Your source for the serious news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a news site. Visit our main page for more demos.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    IMG1
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.