
उत्तर प्रदेश की पहली चित्रगुप्त रसोई का शुभारंभ गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में हुआ। इस रसोई में 21 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से लगभग 350 लोगों को भोजन परोसा गया। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने इस रसोई का उद्घाटन किया।संजीव शर्मा का स्वागत कायस्थ परिवार द्वारा पटका पहनाकर किया गया और उन्हें गाजियाबाद में हो रहे कायस्थ सम्मेलन के लिए निमंत्रण दिया गया। संजीव शर्मा ने कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा राष्ट्र हित में योगदान दिया है और सामाजिक कार्य किया है। भगवान चित्रगुप्त रसोई एक सराहनीय पहल है और इसे आगे भी जारी रखना चाहिए।इस अवसर पर मयंक देव, प्रतीक माथुर प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा , आशुतोष सिन्हा, नवीन जोहरी द्वारा सेवा दी गई और कई कायस्थ परिवारों ने श्रमदान किया। अगली चित्रगुप्त रसोई 13 अक्टूबर को चित्रगुप्त पार्क में आयोजित की जाएगी।कार्यक्रम में डॉक्टर अतुल वर्मा, सुधीर सक्सेना, राजीव श्रीवास्तव, अमित किशोर, शैलेंद्र सक्सेना, संदीप श्रीवास्तव, सुनील सक्सेना, मनोज सक्सेना, पारुल भारद्वाज, शिल्पी श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, निशा चौहान, लेखराज उपस्थित थे।
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन