
उजाला समिति ने सर छोटूराम किसान इंटर कॉलेज दुहाई की तीन बेटियों की फ़ीस जमा कराई। ये बेटियां पढ़ने में होनहार हैं लेकिन उनके घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं है।इनमें ग्यारहवीं क्लास की काजल के पिता टेलर का काम करते हैं, मनु के पिता का रोज़गार सही नहीं चल रहा है, और दसवी क्लास की प्रीति की घर की स्थिति भी ज़्यादा अच्छी नहीं है। उजाला समिति लगातार बेटियों को शिक्षित करने और उन्हें रोज़गार दिलाने में मदद कर रही है।समिति अध्यक्ष डॉ नीलम शर्मा ने कहा कि नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें और हमेशा अच्छे कर्म करने का प्रयत्न करें। संगठन मंत्री ऊषा ने कहा कि लगातार अच्छे कर्म करने से मन संतुष्ट होता है।

समिति सचिव अरुणिमा त्यागी ने कहा कि उजाला समिति पिछले 10 साल से बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ा रही है और यह हमारे लिए गर्व की बात है कि संस्था के सदस्यों के साथ-साथ अन्य मेंबर्स भी बेटियों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण से संबंधित पोस्टर बनाए और यह संदेश दिया कि पेड़ों को नहीं काटना चाहिए और ज़्यादा से ज़्यादा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधे लगाने चाहिए।स्कूल की प्रिंसिपल कविता और सभी अध्यापकों ने संस्था का आभार व्यक्त किया। बेटियों की फ़ीस देने में ध्रुवा दीक्षित, डॉ बरखा रोथगी, तनुश्री, हर्षित दीक्षित, ऋतु गुप्ता और अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील