
आजाद समाज पार्टी के उप चुनाव प्रत्याशी सत्यपाल चौधरी ने गाजियाबाद पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा है कि यदि यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है, तो उसके सिर पर इनाम घोषित किया जाना चाहिए।चौधरी ने आरोप लगाया है कि पुलिस के झूठ और पक्षपातपूर्ण रवैये के कारण गाजियाबाद शहर नफरत की आग में झुलस रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस एक तरफ यति के बारे में अनजान होने का दावा कर रही है, जबकि दूसरी तरफ यति खुद बयान जारी कर रहा है कि वह पुलिस की नजरबंदी में है।चौधरी ने पूछा है कि क्या पुलिस झूठ बोल रही है या यति? उन्होंने मांग की है कि जिस तरह पुलिस ने कपिल बेदी पर इनाम घोषित किया है, उसी तरह यति पर भी इनाम घोषित किया जाना चाहिए।चौधरी ने चेतावनी दी है कि यदि यति गिरफ्तार नहीं होता है, तो अमनपसंद लोग लोकतांत्रिक तरीके से विरोध में सड़क पर उतरेंगे।
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ
- आर्य मोटर्स द्वारा की गई टाटा सिएरा के नए मॉडल की लॉन्चिंग
- कानपुर में एक्सपोर्ट कौन्क्लेव का आयोजन, उद्यमियों ने जाना एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी के बारे में