Close Menu
    What's Hot

    ग़ाज़ियाबाद के लोहिया नगर में स्थित शुभारंभ द लर्निंग स्कूल ने अपनी पहली वर्षगांठ के उपलक्ष में भव्य उत्सव आयोजित किया

    April 14, 2025

    जिला युवा कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित

    April 14, 2025

    निषाद पार्टी के जिला कार्यालय गाजियाबाद में संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

    April 14, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    IndiaRaftaar | News about Bharat | Local & Global
    • Home
    • News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    IndiaRaftaar | News about Bharat | Local & Global
    Home»News»गाज़ियाबाद में कश्यप निषाद संगठन का विशाल महाकुंभ 5 अप्रैल को
    News

    गाज़ियाबाद में कश्यप निषाद संगठन का विशाल महाकुंभ 5 अप्रैल को

    Pradeep TiwariBy Pradeep TiwariMarch 21, 2025Updated:March 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग़ाज़ियाबाद:कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में 5 अप्रैल को गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान में कश्यप निषाद संगठन विशाल महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इस महाकुंभ में कश्यप समाज के क्षेत्रीय, प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पदाधिकारियों को संबोधित करने के लिए गाजियाबाद आएंगे। नरेंद्र कश्यप ने बताया है कि इस कार्यक्रम का मकसद महर्षि कश्यप को याद करना और उनके बताएं सिद्धांतों को जीवन में अपनाने लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम और महर्षि कश्यप के जीवन से जुड़े नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई अन्य प्रमुख अतिथि भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का काम करेंगे।
    महर्षि कश्यप को दी जाएगी पुष्पांजलि
    5 अप्रैल को घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले कश्यप निषाद संगठन के महाकुंभ का मकसद महर्षि कश्यप जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि देना है। मंच पर महर्षि कश्यप की तस्वीर लगाई जाएगी इसके साथ ही महर्षि कश्यप से जुड़े जीवन के किस्सों को भी संगठन के लोग सुनने का काम करेंगे। इस पूरे आयोजन को महर्षि कश्यप के प्रति समर्पित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
    घंटाघर रामलीला मैदान में कई दिन पहले शुरू हो जाएगी तैयारी
    कश्यप निषाद संगठन की ओर से होने वाले रामलीला मैदान घंटाघर में विशाल महाकुंभ को आयोजित करने का मकसद कश्यप निषाद समाज को एकजुट करने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। नरेंद्र कश्यप ने बताया है कि कार्यक्रम के लिए तैयारी को शुरू कर दिया गया है। वही मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का समय भी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मिल गया है। कार्यक्रम घंटाघर रामलीला मैदान में होगा, जहां विशाल पंडाल के साथ ही हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही शहरभर में बैनर और होल्डिंग्स लगाने का काम किया जाएगा।
    दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई प्रदेश के पदाधिकारी होंगे शामिल
    घंटाघर रामलीला मैदान में 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले कश्यप निषाद संगठन के विशाल महाकुंभ में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर व मध्य प्रदेश के साथ ही कई अन्य प्रदेश के कश्यप निषाद संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को मंच पर स्थान देने के साथ ही उनके द्वारा समाज को एकजुट करने का संदेश दिया जाएगा।
    कार्यकर्ताओं को दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी
    5 अप्रैल को कश्यप निषाद संगठन की ओर से आयोजित होने वाले विशाल महाकुंभ के लिए कश्यप निषाद संगठन के पदाधिकारियों को कार्यक्रम के लिए सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने और बड़े स्तर पर सफल आयोजन करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को शामिल किया जाना है और मंच से मुख्यमंत्री और नरेंद्र कश्यप का संबोधन भी होगा। जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ भी आमंत्रित की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी नरेंद्र कश्यप द्वारा कश्यप निषाद संगठन के कई कार्यक्रम गाजियाबाद में कराए गए हैं जो बेहद सफल रहे हैं।

    Top News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Pradeep Tiwari
    • Instagram

    Related Posts

    ग़ाज़ियाबाद के लोहिया नगर में स्थित शुभारंभ द लर्निंग स्कूल ने अपनी पहली वर्षगांठ के उपलक्ष में भव्य उत्सव आयोजित किया

    April 14, 2025

    जिला युवा कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित

    April 14, 2025

    निषाद पार्टी के जिला कार्यालय गाजियाबाद में संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

    April 14, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Latest Posts

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    Your source for the serious news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a news site. Visit our main page for more demos.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • News
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.