
वी वी आई पी सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन में एडमिनिस्ट्रेटर्स एसोसिएशन (AOA) द्वारा डांडिया नाइट और मेले का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में सोसायटी के सभी निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगेश त्यागी, AOA कार्यकारिणी सदस्य और समितियों के प्रभारी, ने बताया कि डांडिया नाइट में सभी ने डांस किया और मेले में खूब ख़रीदारी की।कार्यक्रम के दौरान फ़ूड स्टॉल का प्रबंध किया गया था, जिसमें सभी ने खाने का भरपूर आनंद लिया। इसके अलावा, महिलाओं ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किए, जिनमें से बेस्ट ग्रुप डांस को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर AOA के सभी सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें यगदत्त त्यागी, मीनू गुप्ता, राजीव शर्मा, प्रियांशु बालियान, संदीप कुमार आदि शामिल थे। यह कार्यक्रम सोसायटी के निवासियों के लिए एक आनंदमयी और यादगार अनुभव था।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील