
गाजियाबाद :- देहरादून पब्लिक स्कूल, अशोक नगर, गाजियाबाद में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें स्कूल के डायरेक्टर मृगांका सिंह और उप प्रधानाचार्या प्रियंका चौधरी ने उत्तर प्रदेश खो-खो महिला और पुरुष टीम के लिए सिलेक्शन ट्रायल के आयोजन की घोषणा की।
यह सिलेक्शन ट्रायल 23 मार्च 2025 को देहरादून पब्लिक स्कूल, मधुबन में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल के उपरांत चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। इसके बाद, उत्तर प्रदेश खो-खो महिला और पुरुष टीम 57वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेगी, जो 31 मार्च 2025 से 4 अप्रैल 2025 तक पुरी (उड़ीसा) में आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर डॉ अरुण त्यागी, भूपेंद्र सिंह, सुनील वशिष्ठ, रश्मि नायर, शुभम शर्मा, अवधेश कुमार, रेखा और डॉ प्रवीण कुमार भी उपस्थित थे। डॉ प्रवीण कुमार सचिव, जिला खो-खो संगठन, गाजियाबाद हैं और इस सिलेक्शन ट्रायल के इंचार्ज हैं।
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन