
23 मार्च 2025 को सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभाष पार्टी) द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह जी, शहीद सुखदेव जी, एवं शहीद राजगुरु जी के शहीदी दिवस (23 मार्च 1931) एवं डॉ राम मनोहर लोहिया जी के जन्म दिवस (23 मार्च 1910)पर एवं सुभाषवादी पार्टी के स्थापना दिवस (23 मार्च 2018)पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर एम. एम.जी चिकित्सालय गाजियाबाद के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर का शुभारंभ शहीद भगत सिंह जी, शहीद सुखदेव जी, शहीद राजगुरु जी एवं डॉ राम मनोहर लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद रक्तदान शिविर आरंभ किया गया। श्रद्धांजलि देते हुए सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी( सुभाष पार्टी) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक सत्येंद्र यादव ने कहा कि हम सुभाषवादी हमेशा शहीदों, क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को, उनकी शिक्षाओं को, उनके त्याग, बलिदान को हमेशा जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते आ रहे हैं । इसी कड़ी में आज शहीद भगत सिंह जी, शहीद सुखदेव जी, शहीद राजगुरु जी के बलिदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, आज हम अपने आदर्शों के लिए इतना तो कर ही सकते हैं कि रक्तदान करके अपने किसी भारतीय भाई, बहन के जीवन की रक्षा कर सकें। इस अवसर पर एमजी चिकित्सालय गाजियाबाद की रक्तदान टीम के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ विनोद कुमार, अनिल सिन्हा, बी. जल. बत्रा, मनोज कुमार शर्मा “होदिया” ,दीपक वर्मा ,रामावतार यादव, अनुपम अग्रवाल , सुनील दत्त,श्याम वीर सिंह यादव,रामनरेश ठाकुर, कमल यादव, डी सी माथुर,जे पी द्विवेदी, महेश पांडेय, आर पी शुक्ला, गिरीश मिश्रा, राम गणेश सिंह, पाना लाल, राजकुमारी यादव, रजनीश द्विवेदी, सुशील राय, संगीता द्विवेदी, स्मिता राय, गौरव अग्रवाल,दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे

- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन