
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आसिफ़ सैफी ने नगर निगम के अधिकारियों को ज्ञापन देकर पूछा है कि नगर निगम के वार्ड 17 हिंडन विहार आबादी में आपके विभाग ने गार्बेज प्लांट का निर्माण काफी समय पहले कराया गया था। गार्बेज प्लांट बनाते समय नगर निगम के अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों को मशीनों के रखरखाव के लिए गोदाम बनाने का झूठा आश्वासन दिया था। नगर निगम के अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य और भरोसे का साथ धोखा किया। नगर के गार्बेज प्लांट से निकलने वाली दुर्गंध से हिंडन विहार कालोनी में रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। हिंडन विहार कालोनी निवासी के स्वास्थ्य पर प्रति कुल प्रभाव पड़ रहा है। हिंडन विहार का प्रत्येक व्यक्ति गार्बेज प्लांट से निकलने वाले प्रदुषण और जहरीली गैस से प्रभावित हो रहा है। प्रत्येक व्यक्ति गम्भीर बीमारीयो के चपेट में हैं।
नगर निगम द्वारा निर्मित गार्बेज प्लांट को हिंडन विहार से अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की कार्य योजना बनाने और हिंडन विहार के प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य करा कर उनके उपाचार की व्यवस्था की जाएं आप के विभाग ने गार्बेज प्लांट से हिंडन विहार के हजारों नागरिकों के जीवन पर पड़ने वाले प्रति कुल प्रभावों को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए और गार्बेज प्लांट को अन्य स्थान पर स्थानांतरित न किया गया तो यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी नगर निगम के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
ज्ञापन को वरिष्ठ नेता उमेश शर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम अहमद (सैफी) यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष उज्जवल गर्ग, राजेश,धीरज,अरुण आदि ने दिया
India Raftaar – Bringing News From India
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन