
गाजियाबाद: राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक दिनांक 26 अगस्त 2024 को शाम 5:00 बजे जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक त्यागी की अध्यक्षता और बाल किशन गुप्ता के संचालन में हुई बैठक में व्यापार मंडल ने भारत सरकार से व्यापारियों के हित में जीएसटी में सुधार करने का निवेदन किया।बैठक में आगामी 29 अगस्त 2024 को प्रातः 11:00 बजे क्लाउड लाइन मेरठ रोड पर व्यापार मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने की घोषणा की गई। साथ ही, नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।इस अवसर पर विवेक त्यागी, बालकिशन गुप्ता, पंडित अशोक भारतीय, डॉ. ओ पी अग्रवाल, नीता भार्गव, राकेश गुप्ता, सौरभ यादव, संजीव तेवतिया, विजय पवार, चौधरी मंगल सिंह आदि उपस्थित थे।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील