
कला चैरिटी ट्रस्ट द्वारा मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजनगाजियाबाद, कला चैरिटी ट्रस्ट द्वारा मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप कला चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर, नंदग्राम, गाजियाबाद में आयोजित किया गया था।कला चैरिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर निशांत कला और उनकी पूरी टीम द्वारा आयोजित इस हेल्थ कैंप में कुल 300 मरीजों की जांच की गई। मरीजों को अलग-अलग विभागों के डॉक्टरों द्वारा मुफ्त परामर्श और मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।हेल्थ कैंप में डेंटल, फिजियोथैरेपी, आंखों की जांच, जनरल फिजिशियन, होम्योपैथी, शुगर और बीपी की जांच बिल्कुल मुफ्त की गई। कला चैरिटी ट्रस्ट द्वारा हर 6 महीने में इस तरह का कैंप आयोजित किया जाता है।कला चैरिटी ट्रस्ट पिछले 10 सालों से कम आय वर्ग के मरीजों की सेवा में तत्परता से कार्य कर रहा है। ट्रस्ट का निर्माण स्वर्गवासी जोगेंद्री देवी द्वारा किया गया था और उन्हीं के पद चिन्हों पर कला चैरिटी ट्रस्ट निरंतर गरीबों के लिए कार्य कर रहा है।


- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ
- आर्य मोटर्स द्वारा की गई टाटा सिएरा के नए मॉडल की लॉन्चिंग
- कानपुर में एक्सपोर्ट कौन्क्लेव का आयोजन, उद्यमियों ने जाना एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी के बारे में